केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर रांची रेल मंडल को एक और नई ट्रेन की सौगात मिली है। अब रांची से गोरखपुर के लिए साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से शुरू होकर प्रत्येक शुक्रवार को रांची से गोरखपुर के लिए रवाना होगी, जबकि शनिवार को गोरखपुर से रांची के लिए रवाना होगी।
संजय सेठ ने इस नई ट्रेन सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष आभार जताया है। उन्होंने इसे क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि रांची और गोरखपुर के बीच परिवहन व्यवस्था और बेहतर होगी।
ट्रेन का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ऑनलाइन करेंगे। इस मौके पर ट्रेन को दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस नई सेवा के शुरू होने से रांची और गोरखपुर के यात्रियों को सप्ताह में एक दिन सीधी ट्रेन में सफर करने का लाभ मिलेगा